Join Group!

मात्र ₹4 हजार, ₹5 हजार, ₹6 हजार जमा करने पर मिलेंगे लाखों रूपये, बस इतने साल बाद! ऐसे करें Post Office RD Scheme में अप्लाई

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now

Post Office RD Scheme एक छोटी बचत योजना है। इसका खाता आप पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ बैंकों में भी खोल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी की अवधि 5 साल होती है, जिसे आप अगले 5 साल के लिए भी बढ़ा सकते हैं, लेकिन यह बढ़ोतरी सालाना आधार पर होगी, यानी आपको 5 साल बाद हर साल इसे बढ़ाना होगा।

Post Office RD Scheme में आपको एक निश्चित समय तक मासिक रूप से एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। परिपक्वता (मैच्योरिटी) पर आपको ब्याज के साथ पूरी राशि मिलती है। आरडी, यानी रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit Account-RD), की यह सुविधा पोस्ट ऑफिस और बैंक दोनों जगहों पर उपलब्ध है।

बैंक में आप इसे 1, 2, 3 या 5 साल के लिए शुरू कर सकते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस में आरडी स्कीम शुरू करने पर आपको लगातार 5 साल तक राशि जमा करनी होगी। हालांकि, पोस्ट ऑफिस आरडी में आपको अच्छा ब्याज मिलता है। वर्तमान में यह 6.5% की दर से मिल रहा है। इसके अलावा, एक और फायदा यह है कि मुश्किल समय में आप आरडी के जमा पैसों में से कुछ राशि लोन के रूप में निकाल सकते हैं। हालांकि, बहुत से लोग इस सुविधा के बारे में नहीं जानते। आइए, हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

आधार कार्ड पर मिलेगा 50 लाख तक का लोन, साथ में सरकार देगी 35% सब्सिडी, जल्दी करें PMEGP Loan में अप्लाई

Post Office RD Scheme 2024

अगर आप नौकरी करते हैं, तो हर महीने एक निश्चित राशि जमा करना आपके लिए संभव होगा। आप आराम से हर महीने 4000 से ₹5000 या फिर ₹6000 तक का निवेश कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक निश्चित राशि जमा करते हैं, तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा। इस स्कीम में अभी 6.7% तक की ब्याज दर मिल रही है।

₹5000 निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने ₹5000 का निवेश करते हैं और इसे लगातार 5 सालों तक जारी रखते हैं, तो आपकी जमा राशि ₹300000 होगी। 6.7% ब्याज दर के हिसाब से आपको ₹56,830 का ब्याज मिलेगा, और मैच्योरिटी पर आपको ₹3,56,830 रुपए मिलेंगे।

₹4000 निवेश करने पर

इसी स्कीम के तहत अगर आप हर महीने ₹4000 का निवेश करते हैं, तो आपकी कुल निवेश राशि ₹240000 होगी। आपको ब्याज के तौर पर ₹45459 मिलेंगे, और 5 साल पूरे होने पर आपको ₹2,85,459 रुपए का फंड मिलेगा।

₹6000 निवेश करने पर

अगर आप हर महीने ₹6000 का निवेश करते हैं, तो 5 साल में आपकी जमा राशि ₹360000 होगी। ब्याज के तौर पर आपको 6.7% की दर से ₹68,197 मिलेंगे, और मैच्योरिटी के समय आपको ₹4,28,197 रुपए मिलेंगे।

Post Office RD Scheme के फायदे

  • पोस्ट ऑफिस आरडी को 100 रुपए से भी खोला जा सकता है। यह एक ऐसा अमाउंट है जिसे कोई भी आसानी से बचा सकता है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं है।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी पर आपको कंपाउंडिंग ब्याज का फायदा मिलता है। ब्याज की गणना हर तिमाही की जाती है, जिससे 5 सालों में अच्छा मुनाफा हो जाता है।
  • पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में एक व्यक्ति कितने भी खाते खोल सकता है। इसमें सिंगल के अलावा 3 व्यक्तियों तक ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। बच्चे के नाम पर भी अकाउंट खोलने की सुविधा है।
  • आरडी खाते की परिपक्वता अवधि 5 साल होती है। लेकिन, 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर किया जा सकता है। इसमें नामांकन की सुविधा भी है। मैच्योरिटी के बाद आप अगले 5 साल के लिए आरडी खाता जारी रख सकते हैं।

Mahindra ने अपने न्यू मॉडल SUV Mahindra XUV 200 को धूमधाम से किया लॉन्च, फीचर और लुक को देख सब बोले चीज बड़ी मस्त

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (RD)

  • पोस्ट ऑफिस आरडी एक मासिक निवेश योजना है, जिसमें अभी 6.7% वार्षिक ब्याज दर मिल रही है (ब्याज दर हर तीन महीने में बदल सकती है) और योजना की अवधि 5 वर्ष है।
  • 5 साल की अवधि पूरी होने पर, अगर आप हर महीने 10,000 रु. का निवेश करते हैं, तो आपको 1,13,659 रु. ब्याज मिलता है।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी खाते में 100 रु. प्रति माह तक निवेश किया जा सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
  • दो वयस्कों के लिए जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। नाबालिग के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है। एक से ज्यादा खाते भी खोले जा सकते हैं।
  • आरडी खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर हो सकता है।
  • अगर आप मासिक निवेश करने में चूक जाते हैं, तो हर 100 रु. पर 1 रु. का जुर्माना देना होगा।
  • आप एक साल बाद जमा राशि का 50% निकाल सकते हैं।

Post Office RD Scheme में जमा राशि और अवधि

आप आरडी स्कीम में 100 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। जमा राशि की अधिकतम सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस आरडी खाते की अवधि 5 साल से शुरू होकर अधिकतम 10 साल तक जा सकती है।

Post Office RD Scheme में ब्याज दर

वर्तमान में, पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की ब्याज दर 6.7% वार्षिक है। ब्याज दरें हर तिमाही सरकार द्वारा निर्धारित की जाती हैं। आरडी की ब्याज दरें आमतौर पर अन्य बचत खातों और सावधि जमा (FDs) की तुलना में अधिक होती हैं।

TVS IQube 2024 के धांसू रेंज ने किया ओला को मार्केट से बहार, फीचर और कीमत तो और भी लाजवाब

Post Office RD Scheme खाता कैसे खोलें?

Post Office RD में निवेश करने के लिए खाता खोलने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
  2. वहां जाकर आपको Post Office RD – Account Opening Application Form प्राप्त करना होगा।
  3. अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  4. मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्व-अभिप्रमाणित करके संलग्न करना होगा।
  5. अंत में, सभी दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म को पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा और प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।