Join Group!

OPPO Reno 12F का नया वर्ज़न शानदार फीचर्स के साथ International मार्केट में हो रहा लॉन्च

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now

ओप्पो फ़ोन के चाहने वालों के लिए खुशखबरी! OPPO Reno 12F अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेनो 12F लॉन्च करेगा, जिसमें वह अपने फोन के दो वेरिएंट्स को पेश करेगा: एक 4G मॉडल और एक 5G मॉडल। OPPO Reno 12F की प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 प्लस ऑक्टा कोर (3.35 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर + 3 गीगाहर्ट्ज, ट्राई कोर + 2 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर) के साथ 12GB रैम के साथ आएगी, जो आपके फोन को यूज करने में एक अद्भुत अनुभव देगी।

OPPO Reno 12F डिस्प्ले:

OPPO Reno 12F में आपको एक बहुत ही बड़ा और अच्छा डिस्प्ले मिलेगा, जो होगा 6.7 इंच (17.02 सेमी); AMOLED 1080×2412 px (FHD+) 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। यह आपको एक अलग ही वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग अनुभव देगा।

OPPO Reno 12F कैमरा:

कैमरा की बात करें, दोनों मॉडल में 50 MP का मुख्य कैमरा होगा, जिसमें OmniVision OV50D सेंसर होगा। साथ ही 8 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 MP का डेकोरेटिव सेंसर होगा, तथा फ्रंट कैमरा में आपको सोनी के IMX615 सेंसर के साथ 32 MP का कैमरा मिलेगा। दोनों डिवाइस में रियर कैमरों में LED रिंग शामिल होगी।

OPPO Reno 12 F बैटरी:

OPPO Reno 12F में आपको एक बहुत बढ़िया 5000 mAh की बैटरी के साथ 80W सुपर फास्ट चार्जिंग और USB टाइप-C पोर्ट के साथ आएगी, जो आपको पूरे दिन की बैटरी बैकअप की सुविधा देगी।

OPPO Reno 12 F कलर और कनेक्टिविटी:

OPPO Reno 12F में आपको दो सिम का ऑप्शन मिलता है (सिम1: नैनो, सिम2: नैनो) तथा 5G, 4G कनेक्टिविटी सपोर्टेड भी है। इसमें 256 GB इंटरनल स्टोरेज एवं एक्सपैंडेबल मेमोरी के साथ डस्ट रेसिस्टेंट और वाटर रेसिस्टेंट के फीचर्स भी शामिल हैं। यह बहुत सारी रंगों में उपलब्ध होगा, जैसे ग्रीन, ऑरेंज, और ग्रे।

Also read: iQOO 13 

OPPO Reno 12 F कीमत:

OPPO Reno अपने फ्लैगशिप फोन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। कंपनी मिड रेंज बजट में हाईएंड फीचर्स देती आयी है, और OPPO Reno 12F की सफलता और डिमांड को देखते हुए कंपनी अब इसे नए और बहुत ही अलग दो वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इस फोन की कीमत 30,000.00 रुपए तक हो सकती है, जो इस सेगमेंट में एक बहुत ही बढ़िया स्मार्टफोन साबित हो सकता है। OPPO Reno 12F उन लोगों के लिए एकदम सही है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग हो और उचित कीमत पर एक अद्भुत अनुभव प्रदान कर सके।