Join Group!

MAHINDRA XUV.e8 SUV का छाया भौकाल, 500 KM की बवाल रेंज और धाकड़ फीचर्स के साथ Fortuner और Harrier को टक्कर देने को तैयार

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now

MAHINDRA XUV.e8: महिंद्रा जल्द ही अपनी न्यू ELECTRIC SUV को भारतीय बाजार में ला सकता है महिंद्रा एंड महिंद्रा 2024 में कम से कम पांच नई SUV लॉन्च करने के लिए तैयार है और XUV.e8 की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा काफी समय पहले ही हो चुका है। पिछले कुछ महीनों में, XUV700 आधारित ELECTRIC SUV की तस्वीरें खूब सामने आई हैं। तो आए जानते है क्या कुछ खास देने जा रही है MAHINDRA अपने न्यू ELECTRIC SUV XUV.e8 में।

MAHINDRA XUV.e8 की ओर से जीरो-एमिशन SUV की एक नई रेंज पेश करेगी और XUV400, जिसे इस साल की शुरुआत में ही MAHINDRA ने लॉन्च किया था, जिसे अगले साल फिर से एक नया रूप दिया जाएगा। XUV.e8 को XUV400 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा और यह आगामी TATA की EV, MARUTI SUZUKI EV और इसकी TOYOTA सिबलिंग, 2026-बाउंड एलिवेट EV और HYUNDAI और KIA की E-SUV से मुकाबला करेगी।

MAHINDRA XUV.e8 SUV डिजाइन एंड डाइमेंशन:

MAHINDRA XUV.e8 भले ही यह XUV700 पर आधारित है, लेकिन कार में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जो इसे बहुत अलग बनाते हैं। MAHINDRA ने अपनी न्यू SUV XUV.e8 में बम्पर-माउंटेड हेडलैम्प और स्कल्प्टेड बोनट के साथ कार के फ्रंट को बहुत आक्रामक लुक दिया है। हालांकि, कार का पिछला हिस्सा XUV700 से काफी मिलता-जुलता है।

MAHINDRA ने XUV.e8 के बम्पर डिज़ाइन में बदलाव किया है। XUV.e8 आकार में बहुत बड़ी है। यह 4,740 mm लंबी, 1,900 mm चौड़ी और 1,760 mm ऊंची है। Wheelbase 2,762 mm लंबा है। XUV700 से इसकी तुलना करें तो यह 45mm लंबी, 10 mm चौड़ी और 5 mm ऊंची है। Wheelbase भी XUV700 से 7 mm लंबा है।

MAHINDRA XUV.e8 SUV इंटीरियर:

महिंद्रा के डिज़ाइन पेटेंट में इंटीरियर की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी शामिल है। इस हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील के ऊपरी हिस्से में लाल रंग की पट्टी है और इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट पैनल को नेविगेट करने के लिए चार टॉगल स्विच हैं। स्टीयरिंग व्हील पर इल्यूमिनेटेड MAHINDRA लोगो है, और यह एक ऐसा ट्रेंड है जिसे हमने TATA वाहनों पर देखा है।

MAHINDRA XUV.e8

एक और बड़ा इंटीरियर अपडेट है नया डिज़ाइन किया गया डैशबोर्ड, जिसमें लग्जरी कार के इंटीरियर की याद दिलाने वाला तीन-स्क्रीन लेआउट है। इसमें एक इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अतिरिक्त पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। इसके साथ ही 192 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 420 लिटर्स का शानदार बूटस्पेस भी होगा।

MAHINDRA XUV.e8 SUV बैटरी एंड रेंज:

MAHINDRA XUV.e8 में 80kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी। इसका पावर आउटपुट 230 PS से 350 PS तक होगा। इसका मतलब है की एक सिंगल चार्ज पर ड्राइविंग रेंज लगभग 450-500 किलोमीटर होगी (WLTP सायकल के बेस पर), जो इसे रोजाना और वीकेंड गेटअवे के लिए सूटेबल बनाती है। इसमे आपको लगभग 285 हार्सपावर रियर-व्हील-ड्राइव वैरिएंट के लिए और 394 हार्सपावर ऑल-व्हील-ड्राइव मॉडल मिलेगी जो आपको ड्राइविंग की एक अलग ही रोमांच का अनुभव देगी।

Also read: Tata Nano EV

MAHINDRA XUV.e8 SUV कलर एंड कीमत:

बात करे MAHINDRA XUV.e8 की कलर ऑप्शन की तो इसे 5 मोनोटोन और 5-ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। मोनोटोन कलर में आर्कटिक व्हाइट, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नापोली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू शामिल हैं, और ये सभी कलर ड्यूल-टोन शेड में भी उपलब्ध हैं। XUV.e8 की कीमत की बात करे तो आप इस पावरफुल EV SUV को लगभग 20 लाख की शुरुवाती कीमत से खरीद सकते हैं।