Join Group!

Tata की एक और शानदार SUV कर रही वापसी! धुआँधार फीचर्स और किलर लुक से सबके छक्के छुड़ाने को तैयार

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now

Tata Sumo 2024: जब भी किसी फौलादी SUV की बात होती है, तो सबसे पहले Tata और Mahindra की कारों का नाम आता है। टाटा की बात की जाए तो Harrier और Safari इस लिस्ट में सबसे ऊपर जगह बनाती हैं। वहीं महिंद्रा की लिस्ट और भी लंबी है, जिसमें Scorpio, XUV और सबसे खास Bolero शामिल हैं। बोलेरो को हमेशा से ही एक ऐसी कार माना जाता है जो किसी भी रास्ते पर चलने के लिए परफेक्ट है। अब बोलेरो को टक्कर देने के लिए टाटा ने अपनी कमर कस ली है। टाटा की कभी सबसे पॉपुलर रही SUV के दोबारा नए कलेवर में लॉन्च होने की खबरें आ रही हैं। इस बार कार में फीचर्स, स्पेस, इंजन के साथ ही बिल्कुल नया लुक देखने को मिलेगा।

Tata Sumo एक बार फिर सड़को पर दस्तक दे सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस संबंध में कोई भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 तक कंपनी सूमो को एक बार फिर बाजार में लॉन्च कर सकती है। आइये आपको बताते हैं कि नई सूमो में आपको क्या खास मिल सकता है।

Tata Sumo 2024 Look

Tata Sumo 2024: नया इंजन और बेहतर माइलेज

Tata Sumo 2024 में अब आपको बिल्कुल नया इंजन देखने को मिलेगा। कंपनी इस एसयूवी में 2.0 लीटर का डीजल इंजन देने की तैयारी में है। यह वही इंजन है जो हैरियर में भी दिया जाता है। इस इंजन के साथ कार का माइलेज भी काफी बेहतर रहेगा। इसमें आपको 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलेगा।

Tata Sumo 2024: Features

टाटा सूमो को बाजार में मौजूद अन्य एसयूवी से टक्कर देने के लिए कंपनी ने इसमें लेटेस्ट फीचर्स देने का फैसला किया है। कार में आपको 10 इंच या उससे बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलेगा। इसके अलावा, कार में 6 एयरबैग, क्लाइमेट कंट्रोल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, रियर कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर एसी वेंट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे ढेरों फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।

Also read: New Kia Seltos 2024

Tata Sumo 2024: Price

हालांकि कंपनी ने कार से संबंधित कोई भी जानकारी फिलहाल नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि नई सूमो की कीमत 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, समय के साथ इसकी कीमतों में कुछ इजाफा भी देखने को मिल सकता है, लेकिन बाजार में एसयूवी सेगमेंट के बढ़ते कॉम्पीटीशन के चलते इसकी कीमत को कम ही रखा जा सकता है। वहीं, खबरों के अनुसार सूमो को कंपनी 2024 में शोकेस भी कर सकती है।