Join Group!

Upcoming Super Bikes: भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये तीन धाकड़ बाइक, मिलेगा दमदार इंजन के साथ शानदार लुक और फीचर्स

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now

Upcoming Super bikes: आज दुनियाभर में मोटरसाइकलों का क्रेज कुछ ज्यादा ही है, फिर चाहे आप कॉलेज जाने वाले बच्चे हों या फिर काम पर जाने वाले नवजवान। आजकल की इस तेज रफ्तार से भागती दुनिया में मोटरसाइकलें हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। इसीलिए, मोटरसाइकलें सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं रह गई हैं बल्कि स्टाइल दिखाने के लिए भी लोग इनका बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए कुछ नए आने वाले स्टाइलिश मॉडल्स की जानकारी लेकर आए हैं।

Top Upcoming Super bikes

 1. Indian Scout Bobber Sixty 2024

Indian Scout Bobber Sixty

इस लिस्ट में सबसे पहले आती है Indian Scout Bobber Sixty. भारत में इसका मूल्य लगभग 13 लाख रुपये के आस-पास होगा। इस मोटरसाइकल में 1133 cc का इंजन है। इसकी फ्यूल टैंक की क्षमता 12.5 लीटर है। ये मॉडल ज्यादातर काले और सिल्वर रंग के वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें ड्यूल एग्जॉस्ट है और इसका माइलेज लगभग 14 किमी प्रति लीटर है। यह मोटरसाइकल एक सिंगल-सीट क्रूजर है, जिसकी वजह से लंबी यात्राओं के लिए उतनी आरामदायक नहीं है। भारत में इसका लॉन्च जुलाई 2024 तक हो सकता है।

2.  Yamaha R7

Yamaha R7

आने वाले नए लक्सुरियस मोटरसाइकल्स में दूसरे नंबर पर है यामाहा R7। यह एक तरह की स्पोर्ट्स बाइक है, जिसकी शो-रूम कीमत लगभग 10 लाख रुपये के बराबर है। इस मॉडल में 689 cc की क्षमता वाला इंजन है। इसका माइलेज लगभग 24 किमी प्रति लीटर है। यह मॉडल भारत में दो रंगों में उपलब्ध है – काला और नीला। इस मोटरसाइकल के जनवरी 2025 तक लॉन्च होने की संभावना है। इसका वजन 188 किलोग्राम के बराबर है और इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 13 लीटर है।

3. Benelli 752s

2024 Benelli 752s

2024 Benelli 752s भी एक स्पोर्ट्स बाइक है, जो भारत में लगभग नवंबर 2024 तक लॉन्च हो जाएगी। इसका मूल्य लगभग 6 – 7 लाख रुपये होगा। इसके इंजन की क्षमता 752 cc है। हालांकि, अभी इसके नवंबर तक लॉन्च होने के आसार थोड़े कम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह एक बहुत ही स्टाइलिश मोटरसाइकल है और लॉन्च होने के बाद लोगों के बीच में बहुत ही लोकप्रिय होगी।

Also read: Yamaha RX100

भारत में अन्य अपकमिंग बाइक्स

  • जुलाई 2024. पेट्रोल रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450
  • अगस्त 2024. पेट्रोल होंडा सीबीआर300आर
  • सितंबर 2024. पेट्रोल हुस्क्वारना विटपिलन 401
  • अक्टूबर 2024. पेट्रोल सुज़ुकी जीएसएक्स-आर1000आर
  • नवंबर 2024. पेट्रोल बेनेली 752 एस
  • दिसंबर 2024. पेट्रोल यामाहा टेनेरे 700

आज मोटरसाइकलें हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। हर छोटे-बड़े काम के लिए हम इनका इस्तेमाल करते हैं। आजकल के समय में लोग मोटरसाइकल का इस्तेमाल स्टाइल दिखाने के लिए भी करते हैं और इस आर्टिकल में बताई गई मोटरसाइकलें आपको एक स्टाइलिश लुक देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

http://autowaley.com/new-rajdoot-bike/